Sunday, 23 February 2020

आभासी पूंजी कैसे कमाएं ?

आजकल आप सभीने सुना या देखा होगा कि जब से बिटकॉइन ने इंटरनेट के दुनिया में कदम रखा हैं तब से क्रिप्टो करेंसी का नाम लगभग हर जुबान पर छा गया है। इससे पहले जानकार लोगों के पास ही कुछ इलेक्ट्रॉनिक मुद्राओं का नाम सुनने को मिलता था। उन इलेक्ट्रॉनिक मुद्राओं में ज्यादातर विश्व में ख्यातनाम मुद्राओं का ही वर्चस्व था, जैसे : अमेरिकन डॉलर, रुसी रूबल, ब्रिटिश पौंड और इनके साथ सोना चांदी  आदि आदि  .... 

चाहे क्रिप्टो करेंसी हो या चाहे इलेक्ट्रॉनिक मुद्राएं हों, सबका एक ही लक्ष था, लेनदेन में रफ़्तार अर्थात जल्दी और सहज सरल बनाना। इसके साथ सुरक्षा का कारण भी जुड़ा हुवा है। 

पहले लोग पैसे से पैसे कमाई करते थे जिसे फ़ॉरेक्स कहते हैं। यह एक प्रकार से आम नहीं हुवा करता था। परन्तु इंटरनेट के युग शुरुआत होते ही आम लोगों तक फ़ॉरेक्स ने भी पैठ जमा ली है। साथ ही अभी ४ या ५ सालों के अंदर फ़ॉरेक्स में क्रिप्टो करेंसी का अस्तित्व भी शामिल हुवा और अब जोरों पर है। हर किसीको अब घर बैठे देश विदेश से करेंसी ट्रेडिंग कर धन आर्जन करने का होड़ सी मची हुई है। 

यहां हम चर्चा करेंगे - बिना खर्च किये सिर्फ व सिर्फ क्रिप्टो करेंसी अर्थात क्रिप्टो एसेट कैसे कमाया जाता है। बिना खर्च तो कुछ भी नहीं होता। पर आपके मोबाइल के डाटा के खर्च पर ही यह सब हो सकता है। या आपके पास कंप्यूटर और इंटरनेट हो तो भी काम चल जायेगा। हम बात कर रहे हैं - क्रिप्टो करेंसी माइनिंग और  सर्फिंग द्वारा कमाई। परन्तु इन सबके लिए आपको पहले क्रिप्टो-करेंसी वॉलेट बनाना होगा। इसके बिगर आप कमाया हुवा क्रिप्टो-एसेट आप निकाल नहीं पाएंगे। 

अब क्रिप्टो करेंसी वॉलेट बनाने के लिए आप अपना डिटेल्स एक जगह पर लिख लें ताकि आप उसे भूलें न। उसे ठीक से संभालकर रखें। इसे कंप्यूटर पर नोटपैड में टाइप कर सुरक्षित रख सकते हैं, जो जब जब चाहिए तब सहज ही देख या प्रयोग कर सकते हैं। इसमें आपका नाम, ईमेल, मोबाइल, जन्म तिथि, सुरक्षा प्रश्न और जवाब के साथ आपको मिला हुवा या बनाया हुवा आईडी और पासवर्ड हो सकता है। 

वॉलेट बनाने के लिए हम आपको बहुत सारे नाम बता सकते हैं। जैसे Paypal, PayZa, Payeer, Perfect-Money 
आपको Payeer वॉलेट बनाने के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि यह बहुत आसान है।  इसमें USD, RUB, EUR के साथ BTC, BCH, ETH, LTC, DASH, XRP और USDT के वॉलेट्स मिलेंगे। यहां एक करेंसी से दूसरे करेंसी में बदलने के सुविधा है। 

No comments:

Post a Comment

आभासी पूंजी कैसे कमाएं ?

आजकल आप सभीने सुना या देखा होगा कि जब से बिटकॉइन ने इंटरनेट के दुनिया में कदम रखा हैं तब से क्रिप्टो करेंसी का नाम लगभग हर जुबान पर छा गया...